काकादेव थानाक्षेत्र में नवीननगर सबस्टेशन में शुक्रवार की रात संविदा कर्मी को एसएसओ ने ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में गालीगलौज करते हुए पीटा। आरोप है कि पिटाई से संविदा कर्मी का जबड़ा टूट गया। घायल संविदा कर्मी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रावतपुर गांव के केशवनगर निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव काकादेव के नवीननगर केसा सबस्टेशन में संविदा पर हेल्पर के पद पर नौकरी करते हैं। नीरज के मुताबिक 31 जनवरी की रात करीब 11 बजे सबस्टेशन पर ड्यूटी के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एसएसओ विजय सिंह ड्यूटी लगाने को लेकर गालीगलौज के साथ ही मारपीट की। एसएसओ के पीटने से उनका जबड़ा टूट गया और आंख में भी चोट आई है। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।