फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज सुबह से स्पाइसजेट की दिल्ली फ्लाइट; हफ्ते में तीन दिन भरेगी उड़ान, सहालग सीजन में ही रहेगी सुविधा

Tue, 10 Feb 2026 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सहालग में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार से कानपुर और दिल्ली के बीच स्पाइसजेट की फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू हो रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी, जो सुबह 8:10 बजे दिल्ली से कानपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फ्लाइट से सुबह दिल्ली जाने वालों की मंशा पूरी हो गई है। सहालग में स्पाइसजेट की फ्लाइट कानपुर से दिल्ली सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ देख यह फ्लाइट मंगलवार से शुरू हो रही है। यात्री मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इससे यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभी तक चकेरी एयरपोर्ट से इंडिगो की चार फ्लाइट उड़ान भर रही हैं। दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट रोजाना है जबकि बंगलूरू की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को है। हैदराबाद की फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही है। बीते दिनों बंगलूरू की फ्लाइट सप्ताह में पूरे दिन चल रही थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम देख इंडिगो ने सप्ताह में तीन दिन कर दी थी।

Trending Videos

दिल्ली जाने का समय अभी निर्धारित नहीं
अब सहालग में यात्रियों की संख्या अधिक हो गई। इस एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पत्र लिखा था। अब मंगलवार से दिल्ली से कानपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट 8:10 बजे कानपुर एयरपोर्ट आएगी। हालांकि कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने का समय अभी निर्धारित नहीं हो सका है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास मेल आया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मंगलवार से स्पाइसजेट की नई फ्लाइट की सुविधा कानपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिलेगी। यह सुविधा सिर्फ सहालग सीजन में ही यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।  -प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर
विज्ञापन

इंडिगो से किराया भी स्पाइसजेट का होगा कम
कानपुर से दिल्ली जाने के लिए इंडिगो से स्पाइसजेट का किराया भी काम होगा। 10 फरवरी को इंडिगो की फ्लाइट का किराया 4,174 रुपये तो स्पाइसजेट की फ्लाइट का किराया 3,399 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें