फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, घर लौट रही पैथोलॉजी कर्मी की मौत, सहकर्मी गंभीर घायल

Sat, 08 Aug 2026 02:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर स्थित पैथोलॉजी से ड्यूटी पूरी कर सहकर्मी के साथ स्कूटी से घर लौट रही नेहा चौरसिया (31) को दहेली सुजानपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार सीएनजी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में नेहा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका सहकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर स्थित पैथोलॉजी से ड्यूटी खत्म कर सहकर्मी के साथ स्कूटी से घर लौट रही नेहा चौरसिया (31) को शुक्रवार रात तेज रफ्तार सीएनजी ट्रक ने टक्कर मार दी। चकेरी क्षेत्र में दहेली सुजानपुर पुलिया के पास हुए हादसे में नेहा और उनका सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घाऊखेड़ा, चकेरी एरोड्रम निवासी नेहा चौरसिया रावतपुर स्थित एक पैथोलॉजी में काम करती थीं। शुक्रवार रात रोज की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सहकर्मी युवक के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। दहेली सुजानपुर पुलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार सीएनजी ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चार भाइयों में तीसरे नंबर की थी नेहा
नेहा चार भाइयों में तीसरे नंबर की थीं। उनके पिता रामबाबू चौरसिया विभाग से सेवानिवृत्त हैं और उनकी तबीयत खराब रहती है। परिवार में मां शारदा के अलावा भाई मनीष, छोटू, बउआ और आशीष हैं। रोज की तरह ड्यूटी से घर लौट रही नेहा के साथ हुए हादसे ने परिवार को झकझोर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें