घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
तभी बेकाबू स्पोर्ट्स बाइक ने धर्मेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर कुछ दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गुजैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
यातायात जल्द ही सामान्य करा दिया गया
यहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चालक विजय लाल का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विधिक का कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, हाईवे पर यातायात जल्द ही सामान्य करा दिया गया।