फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौकरी के नाम पर कारोबारी से साइबर ठगी, दो बैंक खाते करा दिए फ्रीज, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा निवासी कारोबारी अखिलेश गुप्ता को नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खातों और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया। खातों में साइबर फ्रॉड की रकम आने के कारण बैंक ने उनके दोनों खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले नौकरी का भरोसा दिलाया, फिर बैंक खातों और लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड की रकम खातों में मंगवाई। इसके चलते दोनों बैंक खाते फ्रीज हो गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बर्रा निवासी कारोबारी अखिलेश गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी फर्म अनुषा लैंड डेवलपर्स प्रा. लि. के लिए लोन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात रोमा फारुकी, अबी, विकास, मुजाहिद, हसीमुद्दीन समेत अन्य लोगों से हुई। आरोप है कि सभी ने झांसे में लेकर बैंक खातों की जानकारी और लिंक मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। बाद में उन्हीं खातों में साइबर अपराध से जुड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई।

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कर विवेचना सौंपी गई
इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। आरोपियों ने बाद में दूसरे बैंक खाते का लिंक मोबाइल नंबर भी हासिल कर उसमें भी संदिग्ध लेनदेन कराया। कुछ दिन बाद बैंक पहुंचने पर पता चला कि दोनों खाते साइबर फ्रॉड की रकम आने के कारण फ्रीज कर दिए गए हैं। आरोपियों से संपर्क करने पर वे टालमटोल करते रहे और बाद में कई नंबर बंद हो गए। साइबर इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर निरीक्षक हरीश कुमार को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, बैंक लेनदेन और साइबर नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें