फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारी को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 20 Sep 2026 07:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गड़रियनपुरवा में सड़क किनारे पैदल जा रहे अन्य युवक को भी पिकअप ने टक्कर मारी। राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फजलगंज के गड़रियनपुरवा में शनिवार रात सड़क किनारे पैदल अपनी दुकान जा रहे व्यापारी बलराम कुशवाहा (47) को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पिकअप ने एक अन्य राहगीर को भी टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने पिकअप चालक को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रावतपुर गांव निवासी बलराम कुशवाहा की गड़रियनपुरवा में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। परिवार में पत्नी रीता और बच्चे सुमित, नेहा, आशीष व पीहू हैं। बड़े भाई कृष्णा गोस्वामी ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे बलराम किसी काम से दुकान से निकले थे। काम निपटाने के बाद वह सड़क किनारे पैदल दुकान की ओर लौट रहे थे। पास में ही एक अन्य युवक भी पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी।

भागने के चक्कर में चालक ने बलराम पर पिकअप चढ़ा दी। उनके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं जबकि दूसरे युवक के हाथ-पैर में चोट लगी। पुलिस दूसरे घायल की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलराम की मौत की वजह हेड इंजरी सामने आई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें