फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत…पति की हालत नाजुक, बेटा-बेटी बेहाल

Fri, 23 Jan 2026 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी निवासी दंपती नौबस्ता चौराहे पर जाम में खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दंपती की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उन्नाव से दवा लेकर लौट रहे दंपती को नौबस्ता चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने गुरुवार शाम कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई] जबकि पति हैलट में आईसीयू में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, तो कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पनकी पड़ाव 41-ए निवासी अरविंद वर्मा (50) अपनी पत्नी कलावती (45) के साथ उन्नाव से दवा लेकर बाइक से गुरुवार शाम साढ़े छह बजे हाईवे होते घर लौट रहे थे। भतीजे कल्लू और भांजे करन स्वर्णकार ने बताया कि वह लोग अभी नौबस्ता चौराहे पर पहुंचे, तभी पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान चकेरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से दंपती की बाइक में टक्कर मारी।

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
इससे दोनों गिर गए और कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कूदकर भाग निकला। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में महिला के मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति की हैलट में हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में मां की मौत के बाद बेटी पूजा और बेटे गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि डंपर का बीमा खत्म हो चुका था। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें