Kanpur News: पनकी स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और आठ माह की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में कंटेनर की टक्कर से बाइक से जा रही महिला और उनकी आठ माह की बेटी की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है।
चकरपुर के जुगराजपुर निवासी सुमित सिंह राठौड़ अपनी पत्नी संजना के साथ आठ माह की बेटी को डॉक्टर की क्लिनिक में दिखाने नौबस्ता जा रहे थे। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में महिला व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पीआरबी मौके पर पहुंची।