18 स्थानों में लगाए गए शिविर
शनिवार को अभियान के दौरान कर्माबाई स्कूल, द्वारिका मोहनी स्कूल, खैराहा, सर्वाेदय स्कूल चंपापुरवा, राजधानी मार्ग स्थित ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, गोपीनाथ चंद्रावती स्कूल, नाथूखेड़ा प्राथमिक स्कूल, पोनीरोड के मंजू कान्वेंट समेत 18 स्थानों में शिविर लगाए गए।
24 अक्तूबर को पुन: इन्हीं स्थानों पर लगेंगे शिविर
लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुन: इन्हीं स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, ओमप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज में लगे शिविर में रहे बीएलओ दोपहर 2:30 बजे ही उठकर चले गए जबकि सभी को चार बजे तक शिविर में बैठने के निर्देश थे।