फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर कानपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 28 Dec 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाकुंभ मेले और स्नान के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें श्रद्धालुओं को पतितपावनी के दर्शन कराने के साथ ही गंतव्य तक पहुंचाएंगी। प्रयागराज से कई मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी यात्रियों को सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी तक लाएंगी। यहां दूसरी स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, झांसी और अन्य रूट के लिए संचालित होंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को सुबह पांच बजे, शाम 7.50 बजे, रात 9.30 बजे ट्रेनें कानपुर सेंट्रल आएंगी। यह सूबेदारगंज, फतेहपुर होते हुए चलेंगी। प्रयागराज से करीब पांच घंटे में ट्रेन कानपुर पहुंचेगी। मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज से सुबह पांच, शाम 4.05, शाम 7.50 और रात 9.30 बजे पैसेंजर ट्रेनें कानपुर के लिए चलेंगी। यही व्यवस्था 15 जनवरी को भी रहेगी।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर चलेंगी आठ ट्रेनें
मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल के लिए आठ पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह सुबह पांच, दोपहर दो, शाम चार, शाम छह, 7.50, रात 8.25, 9.30 और रात 10 बजे चलेंगी। यही व्यवस्था 30 जनवरी को भी रहेगी। वसंत पंचमी पर तीन फरवरी को प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल के लिए सुबह पांच, शाम चार, 7.50, रात 8.25 और 9.30 बजे ट्रेनें चलेंगी। माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को प्रयागराज से सुबह पांच, शाम चार, 7.50 और रात 9.30 बजे कानपुर के लिए ट्रेनें आएंगी।
विज्ञापन

रविवार को कोचुवेली से नहीं चलेगी राप्तीसागर
दक्षिण मध्य रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण 12512 कोचुवेली-गोरखपुर सुपरफास्ट राप्तीसागर एक्सप्रेस रविवार को रद रहेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर सुबह 7.55 बजे आती है और दस मिनट क स्टॉपेज लेकर लखनऊ के लिए रवाना होती है। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ हेडक्वार्टर अमित मालवीय ने दी।

प्रयागराज के लिए दो ट्रेनें तीन और चार जनवरी को रहेंगी रद्द
सेंट्रल से प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनें तीन और चार जनवरी को रद्द रहेंगी। यह व्यवस्था लखनऊ डिविजन के फाफामऊ जंक्शन के पास ट्रैफिक ब्लॉक लेने की वजह से लागू की गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज जाने वाली 14102 और अनवरगंज से प्रयागराज जाने वाली 04102 नहीं चलेगी। इनकी रिवर्स ट्रेन 14101 और 04101 भी रद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें