फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोलकाता के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, तीन जुलाई से 15 अगस्त तक होगा संचालन, ये रहेंगी टाइमिंग्स

Wed, 25 Jun 2025 11:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के कारण रेलवे द्वारा कोलकाता के लिए द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका संचालन तीन जुलाई से 15 अगस्त तक होगा। 
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने कोलकाता के लिए जून से अगस्त तक द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। 04153 स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से तीन जुलाई से 14 अगस्त तक हर सोमवार, गुरुवार को चलेगी। कानपुर से दोपहर दो बजे चलकर फतेहपुर, प्रयागराज, गया होते हुए मंगलवार और शुक्रवार को 7.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

विज्ञापन

वहीं, 04154 स्पेशल कोलकाता से चार जुलाई से 15 अगस्त तक हर मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी। कोलकाता से 12.22 बजे चलकर हर बुधवार और शनिवार को 4.30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसके अलावा, ट्रेन नंबर- 20403, 20404 प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 25 जून से प्रयोग के तौर पर ठहराव राजगढ़ स्टेशन पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें