यात्रियों की मांग पर रेलवे ने नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन का प्रयागराज के करछना स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, यह सुविधा निर्धारित अवधि तक लागू रहेगी। ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार से शकूरबस्ती के लिए 31 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।
यह करछना स्टेशन पर रात 8:03 बजे पहुंचकर दो मिनट बाद 8:05 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04164 शकूरबस्ती से नारायणपुर बाजार के लिए 30 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह करछना स्टेशन पर सुबह 9:58 बजे पहुंचकर 10 बजे रवाना होगी।