फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सपा की जनता हुंकार परिवर्तन रैली, बृजेंद्र यादव बोले- भाजपा, पीडीए समाज का उड़ा रही मखौल, कही ये बात

Sun, 11 Oct 2026 03:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक स्थित कुड़नी कस्बे में बिठूर मांगे परिवर्तन अभियान के तहत समाजवादी पार्टी की जनता हुंकार परिवर्तन रैली आयोजित की गई। रैली में सपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र यादव समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल पीडीए समाज का मखौल उड़ा रहा है, जिसका करारा जवाब जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन
भीतरगांव ब्लॉक में आयोजित जनता हुंकार परिवर्तन रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ‘बिठूर मांगे परिवर्तन अभियान’ के तहत भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी कस्बे में आयोजित जनता हुंकार परिवर्तन रैली में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा नेताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली समस्या और अवैध खनन के मुद्दे उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए सपा वरिष्ठ नेता बृजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए समाज का मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को लगातार अपमानित किया जा रहा है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम साबित हो रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



पार्टी की नीतियों और मुद्दों को जनता के बीच रखा

सपा नेताओं ने महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि डबल इंजन की सरकार आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायक के संरक्षण में खनन माफिया सक्रिय हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। रैली में बिजली की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए गए। सपा नेताओं ने परिवर्तन का आह्वान करते हुए पार्टी की नीतियों और मुद्दों को जनता के बीच रखा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें