फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर राजनीति: प्रकाश पाल बोले- तीन सीटों पर लड़ने का दम नहीं, 403 सीटों की बात कर रहे अखिलेश, उठाए ये सवाल

Sun, 11 Oct 2026 03:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता प्रकाश पाल ने नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सभी 403 सीटों पर जीतने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी तीन सीटों पर लड़ने का दम नहीं रखती, वह बड़े-बड़े दावे कर रही है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता प्रकाश पाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता प्रकाश पाल ने सपा के पीडीए के नारे को लेकर अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोला। रविवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सपा अपने पुराने और बदनाम राजनीतिक नाम की छवि से बचने के लिए पीडीए का सहारा ले रही है।

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर लड़ने का दम नहीं दिखाने वाले अखिलेश यादव अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बयानों और राजनीतिक दावों में जमीन-आसमान का अंतर है। जनता उनके दावों की वास्तविकता भली-भांति समझती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

Trending Videos

http://



संवैधानिक संस्थाओं पर हमला उचित नहीं

उन्होंने तथाकथित कॉकरोच जनता पार्टी का उल्लेख करते हुए कहा कि न तो इस पार्टी का कोई ठोस स्वरूप है और न ही प्रभावी संगठनात्मक आधार। आरोप लगाया कि ऐसे राजनीतिक प्रयोग लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं और इंडी गठबंधन इनकी आड़ लेकर देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहता है। उन्हें कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना और उनकी विश्वसनीयता कमजोर करने का प्रयास उचित नहीं है।

विज्ञापन

अस्थिरता का माहौल पैदा करने वाले हैं तरीके
लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए प्रकाश पाल ने आंदोलन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार की घटना को गंभीर बताया। कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के राजनीतिक तौर-तरीके देश में अस्थिरता का माहौल पैदा करने वाले हैं और उनकी गतिविधियों से विदेशी शक्तियों को लाभ पहुंचने की आशंका पैदा होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें