फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अधेड़ ने गोली मारकर दी जान, बीमारी से चल रहा था परेशान, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Fri, 20 Jun 2025 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम है।
विज्ञापन
घटनाथ्ल पर खड़ी भीड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में फेफड़ों की बीमारी से परेशान होकर चिकासी गांव में अधेड़ किसान ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।  थाना क्षेत्र के गांव चिकासी निवासी प्रशांत नायक (43) ने शुक्रवार सुबह घर के अंदर चारपाई पर तमंचे से सीने में गोली मार ली।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, तो खून से लथपथ पड़े थे।  कहीं ले जाने से पहले ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजकुमार नायक ने बताया कि भाई फेफड़ों की बीमारी से परेशान थे। जिनका कई बड़े शहरों के अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
बुधवार को दिल्ली एम्स से भी दिखवाकर घर वापस लौटे थे। मृतक अविवाहित थे, जो अपने पिता लक्ष्मीनारायण व भाइयों राजकुमार, संजीव के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। चिकासी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें