फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: PPN कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने बंदूक से सिर पर गोली मारकर दी जान, शव देख चीख पड़े परिजन

Wed, 15 Jul 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार में एक ट्रांसपोर्टर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का मौरंग मंडी में व्यवसाय था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बसंत विहार में मंगलवार देर रात बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी आलोक सिंह (50) ने अपनी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारकर जान दे दी। वह पीपीएन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। बुधवार सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनका रक्तरंजित शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बंदूक कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, उनके खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

विज्ञापन


बसंत विहार निवासी आलोक सिंह वर्ष 1999 में पीपीएन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। वह अपने पिता केशवनाथ सिंह के साथ नौबस्ता मौरंग मंडी स्थित मौरंग, गिट्टी, सीमेंट के व्यापार में हाथ बंटाते थे। मंगलवार रात काम से लौटने के बाद उन्होंने भोजन किया और अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। भतीजे आर्यन ने बताया कि देर रात एसी और टीवी की आवाज के कारण बंदूक चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। बताया कि चाचा आलोक रोज सुबह करीब चार बजे उठ जाते थे लेकिन बुधवार सुबह पांच बजे तक कमरे से बाहर नहीं आए।
 

शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो आलोक का खून से लथपथ शव बेड पर और पास में लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। मां रीता और पिता ने मंझले बेटे का शव देखा तो चीखपुकार मच गई। परिजन ने बताया कि आलोक की पत्नी विनीता, बड़ी बेटी अनुष्का और छोटी बेटी अंशिका लखनऊ में बीते दो साल से फ्लैट में रह रहे हैं। अनुष्का डेनमार्क में मर्चेंट नेवी में हैं जबकि अंशिका इंटर की पढ़ाई कर रही हैं।
 

विज्ञापन

आलोक के बड़े भाई अजीत सिंह की कोरोना काल में मौत हो गई थी। सबसे छोटे भाई अभय व्यापार संभाल रहे हैं। घटना की जानकारी पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कई पूर्व छात्र संघ नेताओं ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आलोक की आत्महत्या के पीछे का कारण परिजन नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें