कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद बेहोश हो गईं
उसने कहा था कि शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हैं, इसलिए वह कमरे पर आ जाएं। आरोप है कि कमरे पर पहुंचने के बाद उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गईं।
आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बनाया
इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए। धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि दो माह पहले एफआईआर पंजीकृत की गई थी, तब से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।