नरवल थानाक्षेत्र में करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम चौरीचौरा ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जाने देने वाले युवक की पहचान सिकठिया निवासी अनिल साहू (35) के रूप में हुई है। पत्नी से विवाद के बाद उसने जान दी थी। अभी कुछ दिन पहले ही युवक के पिता का निधन हुआ था जिनकी तेरहवीं गुरुवार को है।
बड़े भाई नीरज ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को अनिल की शादी हुई थी। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले पिता रामपाल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी जिनका सोमवार को दसवां था। गुरुवार को तेरहवीं होनी है। अनिल 27 जुलाई को मुंबई से लौटा था।