अस्पताल प्रशासन पर जताई नाराजगी
उनको सांस लेने में कठिनाई होने के बारे में बताया गया। कुछ देर बाद वेंटीलेटर पर रखने की जानकारी दी। 14 जून की सुबह विशाल के रिकवर होने की बात बताई गई। शाम 6:30 बजे घरवालों से कहा गया कि आप लोग चाहे तो मरीज को कहीं और ले जा सकते हैं। कुछ देर बात पति की मृत्य होने की सूचना आई।
14 जून 2020 को हुई थी शादी
सौम्या, बहनोई आचार्य राजू व अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई। सौम्या ने दो चिकित्सकों पर पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विशाल और सौम्या की शादी 14 जून 2020 को हुई थी।
दो बड़े भाइयों की पहले हो चुकी है मौत
शनिवार को शादी की सालगिरह होने पर लोग उनको बधाई देने पहुंचे थे। सौम्या के घरवाले भी आ गए थे। पति की मौत पर सौम्या बेसुध थी। बहनोई ने बताया कि विशाल के दो बड़े भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। विशाल पहले हैदराबाद में काम कर रहे थे। कोरोना काल के बाद से शहर में रहकर काम कर रहे थे।