फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 50 लाख की मेफेड्रोन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुंबई तक फैला है नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

Wed, 11 Nov 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फजलगंज पुलिस ने 50 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग के साथ तस्कर रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह आरोपी उरई के डकोर में पकड़ी गई अवैध ड्रग फैक्टरी के लिए केमिकल और कच्चा माल सप्लाई करता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फजलगंज पुलिस ने 50 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग के साथ तस्कर बाबूपुरवा के आजादनगर निवासी  रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इस गिरोह का सरगना मुंबई के धारावी निवासी ख्यादुद्दीन फरार है, जिसके कनेक्शन विदेश तक हैं।

विज्ञापन

एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को जालौन के ऐरी रमपुरा गांव में डीआरआई और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। इसमें गुलाब जल बनाने की आड़ में संचालित फैक्टरी को पकड़ा गया था। यहां से आरोपित महाराष्ट्र के रहने वाले संतोष आदिके उर्फ संतोष गावड़े, हमीरपुर के हेमेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Trending Videos





विभिन्न राज्यों में सप्लाई भी करता था ड्रग्स

वहीं, इस गिरोह के लिए तस्करी करने वाला बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी रिजवान अहमद तब से फरार चल रहा था। रिजवान इस ड्रग्स को बनाने के लिए शहर से कच्चे माल की सप्लाई कर वहां पहुंचाता था और तैयार ड्रग्स देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई भी करता था।
विज्ञापन

अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है पुलिस
उसकी तलाश में टीम तब से लगी थी। मंगलवार देर रात रिजवान को फजलगंज थाना पुलिस ने गोविंदपुरी पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब सरगना की गिरफ्तारी और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें