परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया कि मां शिवरानी की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता अकेले रहते थे। बताया कि पिता बीड़ी पीते थे, सोमवार देर रात बीड़ी पीने के बाद वह सो गए। इसके बाद सुलगती बीड़ी ने बिस्तर में आग पकड़ ली। कुछ देर बाद लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। पिता बिस्तर पर छटपटाते रहे, आग की ऊंची लपटें उठती देख पड़ोसी मुंशीलाल ने अरविंद को सूचना दी। बताया की आपके कारण गृहस्थी का अन्य सामान भी पूरी तरह से जल गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।