Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र में धान की कटाई के बाद किसान कंबाइन मशीन से कटी फसल के पुआल को खेतों में खुलेआम जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं, जबकि सरकारी रोक के बावजूद अफसर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर की बिल्हौर तहसील क्षेत्र में धान फसल की कटाई जोरों पर चल रही है। किसान दिन-रात एक कर कटाई और थ्रेसरिंग का काम कर रहे हैं। इसी बीच, क्षेत्र में एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या सामने आई है। जो किसान कंबाइन मशीन से अपनी फसल कटा रहे हैं। वे बड़ी तादाद में धान फसल के अपशिष्ट यानी पुआल (पराली) को खेतों में ही जलाकर खुलेआम प्रदूषण फैला रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश सरकार और कृषि विभाग द्वारा फसल अपशिष्ट को जलाने पर सख्त रोक लगाई गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जागरूकता के अभाव और अफसरों की अनदेखी के कारण इलाके में बड़े पैमाने पर पुआल को जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण और धुआं फैल रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास विफल होते दिख रहे हैं, जिससे वातावरण में धुंध और जहरीली हवा का खतरा बढ़ गया है।