फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीओडी किनारे जमा कूड़े में लगी आग, धुआं फैलने से बढ़ा प्रदूषण, नगर निगम की अनदेखी पर उठे सवाल

Fri, 24 Oct 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में नगर निगम की लापरवाही के चलते सीओडी किनारे सड़ते कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है, जबकि पूरे इलाके में धुआं फैलने से प्रदूषण बढ़ गया है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण एक बार फिर कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना सामने आई है। सीओडी किनारे सड़ रहे कूड़े के अंबार में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा रहा था, जिससे कूड़े का विशाल ढेर सड़ने लगा और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण और श्वास संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से तत्काल कूड़े के ढेर को हटवाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें