फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छह सर्जरी हारीं…प्राची का हौसला जीता, एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पर कब्जा, PM मोदी ने किया सम्मानित

Tue, 10 Nov 2026 11:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उन्नाव की प्राची पांडेय ने स्पाइन की छह सर्जरियों के बाद भी हिम्मत न हारते हुए जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में प्राची को सम्मानित कर उनके अदम्य हौसले की सराहना की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्हीलचेयर में बैठी हुई प्राची पांडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मंजिल पाने का जज्बा हो, तो शारीरिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। उन्नाव की प्राची पांडेय ने अपने संघर्ष और अदम्य साहस से इसे सच कर दिखाया है। स्पाइन की गंभीर बीमारी के चलते छह बार सर्जरी कराने वाली प्राची आज भी छड़ी के सहारे खड़ी होकर टेबल टेनिस खेलती हैं। इसी हौसले के दम पर उन्होंने जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन

प्राची ने महिला एकल क्लास-छह स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाकर पैरा टेबल टेनिस में नया इतिहास रचा। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इराक की विश्व नंबर पांच खिलाड़ी नजला अल-दय्येनी से हुआ। नजला मौजूदा पैरालंपिक और एशियाई पैरा गेम्स चैंपियन हैं। उनके खिलाफ प्राची ने पूरे दमखम से मुकाबला किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकीं।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली
सेमीफाइनल में हार के बावजूद कांस्य पदक उनके नाम रहा। प्राची की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की और प्राची को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और परिवारों के योगदान की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें