कानपुर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सोमवार देर रात महिला समेत छह लोगों ने फंदा लगा जान दे दी। मंगलवार की सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटकते मिले। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने घटना के पीछे अलग-अलग कारण बताए हैं।
विज्ञापन
घटना-1 : साले से विवाद के विवाद पत्नी ने खिड़की से दुपट्टे से कस लिया गला
रेलबाजार मीरपुर निवासी मोंटी कुमार शर्मा ने बताया कि आठ साल पहले दीपा (25) से शादी की थी। उनकी आठ साल की बेटी आरोही है। सास फूलमती के निधन के बाद अपनी ससुराल में रहते थे। आरोप है कि साला गोपी शराब पीकर आए दिन पत्नी दीपा से विवाद करता रहता था। सोमवार देर शाम गोपी ने नशे में धुत होकर विवाद करने लगा। वह और बेटी घर के बाहर चले गए। इतने में ही पत्नी ने कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
सूरज गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना-2 : पत्नी से विवाद के बाद नशे में हलवाई ने दी जान
हनुमंत विहार के आशानगर निवासी सूरज गुप्ता (35) हलवाई का काम करते थे। छोटे भाई रजनीश गुप्ता ने बताया कि सूरज का अक्सर भाभी आरती से विवाद होता था। सोमवार शाम को भी भाई शराब पीकर घर आए तो भाभी ने विरोध किया जिस पर दोनों में झगड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद सभी लोगों ने छत पर खाना बनाकर खाया। रात करीब नौ बजे सूरज लघुशंका के बहाने नीचे आए और कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना-3 : पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो जान दी
इटावा के थाना भरथना के मल्हौसी गांव निवासी राजमिस्त्री जुआर सिंह (35) कल्याणपुर के बारासिरोही में ढाई साल से पत्नी ज्योति और बच्चे साक्षी व रिक्कू के साथ किराए पर रह रहे थे। भाई राजा ने बताया कि जुआर शराब के लती थे जिस कारण आए दिन पति–पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार रात करीब आठ बजे शराब पीकर घर आए और बच्चों को पास में स्थित ननिहाल छोड़ आए। उधर सर्वोदयनगर के एक अस्पताल में काम करने वाली पत्नी ड्यूटी पर चली गई तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना-4 : महिला के प्रेमप्रसंग में फंसकर ओला चालक ने जिंदगी से तोड़ा नाता
रावतपुर के आनंदनगर निवासी अवधेश पांडेय (22) ओला चालक था। परिजनों ने बताया कि अवधेश का इलाके में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध हो गए थे जिसका वह लोग विरोध करते थे। इस पर आए दिन विवाद होता था। पिछले माह पिता सरोज ने अवधेश को डेढ़ लाख रुपये कीमत की बाइक भी दिलवाई थी। महिला का विरोध करने पर अवधेश परेशान रहता था। परिवार में विवाद हुआ और देर रात अवधेश ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
कुलदीप कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना-5 : पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर संविदाकर्मी ने की आत्महत्या
फतेहपुर के थाना बाकरगंज रेलबाजार पुरवा के हरिजन बस्ती निवासी कुलदीप कुमार (35) नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मी था। भाई प्रदीप ने बताया कि भाभी ज्योति व बेटी आरोही, आराध्या जूही बाकरगंज में मायके में रहती हैं।
कुलदीप की घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले भाई के साले बाकरगंज निवास मुकेश की बीमारी से मौत हो गई थी जिस पर वह ससुराल आए थे। आरोप है कि भाभी काफी समय से भाई कुलदीप को प्रताड़ित कर रही थी जिस कारण कुलदीप ने बाकरगंज स्थित अपने दूसरे घर में आत्महत्या कर ली।
घटना-6 : पत्नी की मौत के बाद अवसाद में पति ने शराब पीने के बाद दी जान
कानपुर देहात के थाना शिवली के हृदयपुर गांव निवासी प्राइवेट कर्मी धर्मेंद्र यादव (31) एक साल से सचेंडी के संजयनगर भौंती स्थित ससुराल में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले साल पत्नी उर्मिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिवार में दो बच्चे हैं। छोटे भाई शिवपूजन ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद भाई अवसाद में रहने लगे थे और शराब के लती हो गए थे। सोमवार देर रात शराब पीकर आने के बाद भाई ने जान दे दी।