फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नेत्र परीक्षण अधिकारी के पति का रेलवे ट्रैक पर मिला खून से लथपथ शव

Tue, 16 Sep 2025 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवक का रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ शव मिला। पिता और भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी अनवरगंज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर से बाइक से सोमवार रात बिधनू जा रहे सीएचसी में नेत्र परीक्षण अधिकारी के पति का खून से लथपथ शव आईआईटी और गूबा गार्डेन के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। भाई और पिता ने गांव निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बिधनू के यशोदानगर के गंगापुर बनका निवासी रामपाल के बेटे आलोक कुमार वर्मा (36) एक बीज कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर थे। उनकी पत्नी साधना वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौबेपुर में नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं।

एक बेटी अनविका है। पिता रामपाल और भाई अविनाश ने बताया कि आलोक ज्यादातर परिवार के साथ चौबेपुर में रहते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से जीटी रोड होते हुए बिधनू जा रहे थे। गूबा गार्डेन के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। बताया कि संदिग्ध हालात में गूबा गार्डेन से आईआईटी क्रॉसिंग के बीच में आउटर में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

देर रात तक वह गांव नहीं पहुंचे तो कॉल की गई लेकिन वह नहीं रिसीव हुई। मंगलवार सुबह जीआरपी अनवरगंज ने घटना की जानकारी दी। जीआरपी अनवरगंज का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसे के शिकार होना प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें