फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएमओ के छापे में गायब मिले छह डॉक्टर, बिल्हौर सीएचसी के अधीक्षक और एक डॉक्टर पर कार्रवाई

Fri, 25 Sep 2020 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना काल में गायब मिले डॉक्टरों पर कार्रवाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने गुरुवार शाम को बिल्हौर और शिवराजपुर सीएचसी में छापा मारा तो दोनों जगहों से छह डॉक्टर गायब मिले, जबकि दोनों पीएचसी में गंभीर रोगी भर्ती थे। बिल्हौर सीएचसी के अधीक्षक समेत तीन डॉक्टरों को हटा दिया गया। अधीक्षक को तत्काल सीएमओ कार्यालय से अटैच कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन


सीएमओ को शाम को सूचना मिली की बिल्हौर सीएचसी में एक गंभीर रोगी है लेकिन कोई डॉक्टर नहीं है। इस पर डीएम को सूचित करके सीएमओ सीएचसी पहुंचे। कोई डॉक्टर नहीं था। यहां तीन नियमित और एक संविदा डॉक्टर की तैनाती है। अधीक्षक डॉ. तिवारी ने सीएमओ के फोन करने पर बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं और क्वॉरंटीन है। इसकी सूचना उन्होंने किसी को नहीं दी।

 
विज्ञापन

बाद में पता चला कि वे कानपुर के किसी अपार्टमेंट में हैं। इस पर सीएमओ ने कहा कि कोविड संक्रमण की सूचना न देकर उन्होंने संक्रमण फैलाने का काम किया। वहीं बिल्हौर की डॉ. स्वाति चार दिन से गैर हाजिर हैं, उन्हें भी हटा दिया गया। इसके साथ ही सभी से जवाब तलब किया गया है। शिवराजपुर सीएचसी में छह महीने की गर्भवती महिला को ब्लीडिंग हो रही थी और डॉक्टर नहीं थीं।

रोस्टर में डॉ. रेखा की ड्यूटी थी। पहले सीएमओ ने तीमारदार बनकर फोन किया तो डॉक्टर ने कहा कि उनकी ड्यूटी नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज दीक्षित ने कहा कि डॉ. रेखा की ही ड्यूटी है। इस पर सीएमओ ने अपना परिचय दिया तब भी डॉक्टर ने ड्यूटी से मना किया। सीएमओ ने उन्हें भी हटा दिया है। गैरहाजिर नौ कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

सीएमओ की टीम ने रामादेवी क्षेत्र के नर्सिंग होमों की जांच की। रक्षा, मंगला और मोहिनी नर्सिंग होम की जांच के दौरान पता चला कि इनके पास होल्डिंग एरिया के लिए जगह ही नहीं है। साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने तीनों नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें