फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नगर निगम में एसआईटी की जांच, फर्म रजिस्ट्रेशन और टेंडर फाइलों को खंगाला, अफसरों से हो रही पूछताछ

Wed, 26 Aug 2026 03:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी की टीम ने चीफ इंजीनियर कार्यालय में औचक छापेमारी की। प्रभारी एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम भुगतान और फर्म रजिस्ट्रेशन से जुड़ी फाइलों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
1. कानपुर नगर निगम में जांच करती एसआईटी टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम में मचे वित्तीय घोटालों और अनियमितताओं की परतों को उधेड़ने के लिए अब एसआईटी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को एसआईटी की टीम ने प्रभारी एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय स्थित मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) कार्यालय में अचानक पहुंचकर दस्तावेजों की गहन छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी पिछले दिनों सामने आए विभिन्न विकास कार्यों के भुगतानों, टेंडर्स और फर्मों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी मूल फाइलों को अपने कब्जे में लेकर एक-एक पन्ने की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती छानबीन के दौरान कैला देवी से जुड़े भुगतान और विकास कार्यों के दस्तावेजों में कई गंभीर अनियमितताएं और कमियां पाई गई हैं।

विज्ञापन

http://



शीर्ष अधिकारियों से हो रही पूछताछ

टीम ने इन संदिग्ध दस्तावेजों के फोटो खींचकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिए हैं। जांच प्रक्रिया के दौरान मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, अधिशाषी अभियंता दिवाकर भास्कर, आरके सिंह समेत कई प्रमुख नगर निगम अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर फाइलों में मिली कमियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसआईटी की इस सख्त कार्रवाई से निगम के अन्य कर्मचारियों और ठेकेदारों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें