http://
सर्विस रोड में जलभराव हो गया
वहीं, कस्बे के कई निचले हिस्सों में भी बारिश का पानी जमा रहा। इससे दुकानदारों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। कस्बे का पुराना पोस्ट ऑफिस रोड, नगर पालिका रोड, बस स्टॉप के बगल की रोड व कानपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड में जलभराव हो गया।
व्यापारियों ने जलभराव की शिकायत एसडीएम से की
बारिश के कारण बाजार और मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी। दो दिनों से जारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की लापरवाही बताते हुए व्यापारियों ने जलभराव की शिकायत एसडीएम से की है।