सपा महिला सभा ने विधायक नसीम सोलंकी का स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक में सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक नसीम भावुक हो उठीं और वादा कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर महिला सभा की अध्यक्ष अर्चना रावल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की घटनाओं पर चिंता जताई। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आत्महत्या की प्रयास की घटना पर कहा गया कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस संवेदनहीन बना रहता है।
नवीन मार्केट स्थित जिला ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में मुख्य मुद्दा महिला उत्पीड़न और अपराध रहा है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर विधायक नसीम सोलंकी का फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह और बाबा साहब आंबेडकर का चित्र भेट किया। अध्यक्षता अर्चना रावल और संचालन प्रदेश सचिव नीता सचान ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना संखवार, महिमा शर्मा, द्रूपति पाल, संगीता यादव, खुशी मिश्रा, मंजु अहिरवार, सुनीता यादव, सुनीता वर्मा, प्रवेशिका शुक्ला, नसीम रज़ा, मनोज यादव आदि रहे।