फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साहब! हाथ जोड़ते है...जाने दीजिये, चालकों ने की गुहार, पुलिस बोली- यहां ट्रैफिक डायवर्जन है

Sat, 14 Jun 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हमीरपुर में यमुना पुल की मरम्मत को देखते हुए दो दिन पुल बंद रखा गया है। इसके चलते भारी वाहन लंबा सफर तय कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक डायवर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में मरम्मत के कारण यमुना पुल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसको देखते हुए शनिवार दोपहर रामादेवी फ्लाईओवर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इस दौरान रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी तैनात रहे। साथ हीश् बैरीकेंडिग भी लगाई गई है।

विज्ञापन

रामादेवी से नौबस्ता की ओर सिर्फ हल्के वाहनों को जाने दिया जा रहा है, जबकि भारी वाहन रामादेवी फ्लाओवर से नीचे उतरकर महाराजपुर, फतेहपुर की ओर मुड़कर बांदा होते हुए अपने गंतव्य की ओर पहुंच सकेंगे। हालाँकि इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

Trending Videos
विज्ञापन

रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक डायवर्ट - फोटो : amar ujala
एक-एक कर ट्रक व डंपर समेत अन्य वाहन निकाले
वहीं, ट्रक चालक सुरेश, राममोहन ने पुलिस से हाथ जोड़कर डायवर्जन वाले एरिया में जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उनको जाने से मना कर दिया। इस दौरान बाइक, कार सवार समेत हल्के वाहनों को जाने दिया जा रहा है। दोपहर में लगभग 12:30 बजे रामादेवी से जेके चौराहे तक फ्लाइओवर पर जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिसकर्मी एक-एक कर ट्रक, डंपर समेत अन्य वाहनों को निकालते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें