फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: न लिंक और न ओटीपी, महिला के खाते से सात बार में 55 हजार पार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Jun 2025 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है। कहा कि साइबर ठग भी नए-नए तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने लिंक और ओटीपी के बिना महिला के खाते से सात बार में 55 हजार रुपये पार कर दिए। महिला जब पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची तो रकम के कटने की जानकारी मिली। पीड़ित ने अज्ञात पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजयनगर निवासी माला चौहान ने बताया कि उनका खाता पांडुनगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। उन्होंने बताया कि तीन मई को चार बार में 10-10 हजार करके 40 हजार रुपये कट गए।

विज्ञापन

वहीं, 15 मई को तीन बार में 5-5 हजार रुपये करके 15 हजार कटे। महिला के अनुसार जब वह बैंक में अपनी पासबुक अपडेट कराने पहुंची तब उन्हें कुल 55 हजार रुपये कटने की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से कहा कि उनके पास न तो कोई लिंक आया न हीं कोई ओटीपी। इसके बाद खाते से कैसे रकम खाते से कट गई। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है। मालूम हो कि लगातार साइबर सेल ठगों से अलर्ट रखने के लिए जागरूक करते रहते हैं लेकिन साइबर ठग भी नए-नए तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं।

Trending Videos

बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर न साझा करें
साइबर सेल इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका ये है कि आधार और बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर को किसी से साझा न करें। इस नंबर से किसी को कॉल भी न करें। इसके अलावा बैंक के नंबर से भी फोन आए तो भी ओटीपी, पासवर्ड या कस्टमर आईडी जैसी डिटेल न बताएं। क्योंकि वीपीएन के जरिए ठग किसी भी नंबर की कॉपी करके फोन कर सकते हैं। एटीएम में हमेशा पिन कोड डालते समय हाथ से ढंकें, क्योंकि हिडन कैमरों से पासवर्ड चोरी होते हैं।
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये चीजें
  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें।
  • किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।
  • अगर पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को लॉक करवाएं।
  • फ्रॉड की जानकारी होने के बाद तुरंत साइबर सेल 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें