Kanpur News: साढ़ इलाके में 12 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती से नाराज युवक सबस्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। भीषण गर्मी और लू के बीच पर्याप्त बिजली न मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच साढ़ इलाके में बिजली की भारी कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि रोस्टिंग के नाम पर 12 घंटे से भी अधिक की अघोषित कटौती की जा रही है।
बिजली विभाग के इस रवैये से नाराज होकर साढ़ निवासी सुरेश कुमार अवस्थी रविवार दोपहर सबस्टेशन के बाहर तपती धूप में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि चिलचिलाती गर्मी में बिजली न मिलने से बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है।