दिवाली से पहले भाव और बढ़ने का अनुमान
वैश्विक स्तर पर अघोषित युद्ध जैसी स्थिति और अलग-अलग देशाें के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद का असर भी दामों पर है। नवरात्र और दिवाली से पहले भाव और बढ़ने का अनुमान है। शेयर मामले के जानकार राजीव सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को निफ्टी 23,644.80 के अंक पर था। 12 सितंबर 2025 को 25,114.00 अंक था। एक जनवरी 2025 से 12 सितंबर तक की अवधि में निफ्टी ने 6.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया। बैंक एफडी का रिटर्न 4-5 प्रतिशत रहा।
तारीख सोना चांदी
पांच सितंबर 1,09,100 1,27,000
छह सितंबर 1,10,200 1,27,400
आठ सितंबर 1,10,500 1,27,300
नौ सितंबर 1,12,250 1,28,800
10 सितंबर 1,12,375 1,28,100
11 सितंबर 1,12,100 1,28,100
12 सितंबर 1,12,800 1,31,500
13 सितंबर 1,12,650 1,32,000
नोट: उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में। सात सितंबर को बाजार बंद था।