फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इत्रनगरी में पर्यटन को लगे पंख, राजा तिर्वा का महल आनंद भवन बना प्रदेश का पहला लग्जरी हैरिटेज होम स्टे

Sun, 14 Sep 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: प्रमुख सचिव ने कहा कि कन्नौज इत्र नगरी के रूप में विश्व विख्यात है। पिछले वर्ष यहां 13 लाख से अधिक पर्यटक आए। प्रदेश के हेरिटेज संपत्ति मालिकों से अपील है कि वे सरकार के साथ मिलकर विरासत को सहेजने में योगदान दें।
विज्ञापन
आनंद भवन पैलेस का फीता काटकर लोकार्पण करते प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम व डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में राजा तिर्वा का महल 'आनंद भवन' अब प्रदेश का पहला लग्जरी हैरिटेज होम स्टे बन गया है। यह अनोखी पहल इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के अमा स्टेज एंड ट्रेल्स ब्रांड के सहयोग से साकार हुई है। खास बात यह है कि आनंद भवन पैलेस अब अमा के राष्ट्रीय पोर्टफोलियो में शामिल 150वां विरासत बंगला बन गया है।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम व जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री शनिवार को ने फीता काटकर आनंद भवन का लोकार्पण किया। सन 1929 में निर्मित और पांच एकड़ में फैला आनंद भवन पैलेस ज़मींदारी युग की यादें ताजा करता है। राजा दिग्विजय नारायण सिंह के स्वामित्व वाला यह महल रेलवे स्टेशन से 15 किमी दूर है। वर्ष 2024 में कन्नौज ने 13,04,754 पर्यटकों का स्वागत किया था।

विज्ञापन

विरासत को सहेजने में दें योगदान
ऐसे में यह नया होमस्टे क्षेत्र में पर्यटन को और गति देने की उम्मीद जगाता है। प्रमुख सचिव ने कहा कि कन्नौज इत्र नगरी के रूप में विश्व विख्यात है। पिछले वर्ष यहां 13 लाख से अधिक पर्यटक आए। प्रदेश के हेरिटेज संपत्ति मालिकों से अपील है कि वे सरकार के साथ मिलकर विरासत को सहेजने में योगदान दें। ऐसे प्रयास न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें