फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सात दिन में 7200 रुपये चढ़ गई चांदी, सोने के दाम में आई गिरावट

Sat, 07 Jun 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चांदी के भाव नए रिकाॅर्ड मूल्य 1,0,8300 रुपये प्रति किलो हुए। वहीं सोना 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदी ने भाव के मामले में शनिवार को नया रिकाॅर्ड बनाया। अब इसके भाव प्रति किलो 1,0,8300 रुपये हो गए। दो दिन में चांदी के भाव में 3800 रुपये प्रति किलो व सात दिन में 7200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का कहना है चांदी में तेजी से निवेश हो रहा है। व्यावसायिक धातु होने से इसकी मांग हमेशा रहती है। अब चांदी में मुनाफा का दौर शुरू हुआ है। वहीं, सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि चांदी का उपयोग जहाज, हथियार बनाने से लेकर मोबाइल में होता है। सोने ने पिछले साल 40 प्रतिशत तक रिटर्न दिया था। सोने के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। सोना महंगा होने के कारण लोग चांदी में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। इसके चलते भाव में तेजी आ रही है। आगे भी तेजी की संभावना है। हालांकि, तेजी के बाद गिरावट आने की भी संभावना है।

सोना-चांदी के भाव
तारीख सोना चांदी
2 जून 99,150 10,1100
3 जून 99,150 10,3250
4 जून 10,0050 10,4000
5 जून 10,0050 10,4500
6 जून 99,500 10,8200
7 जून 98,600 10,8300
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट : सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार)। एक जून को बाजार बंद था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें