फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छह दिन में चांदी 16 हजार और सोना सात हजार रुपये हुआ सस्ता, जानिए ताजा भाव

Tue, 17 Nov 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
सराफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर रहे। हालांकि छह दिन में चांदी के भाव में 16 हजार रुपये प्रति किलो और सोने के दाम में सात हजार रुपये तक की कमी आ गई। जानकारों का कहना है कि आगे भी भावों में कमी का अनुमान है। वहीं भावों में कमी आने से शादी समारोह वाले घरों में खुशी आ गई है।
विज्ञापन


शनिवार को चांदी का भाव 1,81,500 रुपये किलो और सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति दस ग्राम था। अब चांदी का भाव 1,75,000 रुपये किलो और सोने का भाव 1,38,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि कीमतों में आ रही इस भारी गिरावट के पीछे मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर के कई बड़े कारण जिम्मेदार हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती संभावनाओं और कड़े रुख के कारण डॉलर मजबूत हुआ है और ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया है।

जिससे सोने-चांदी जैसी नॉन-यील्डिंग (बिना ब्याज देने वाली) धातुओं का आकर्षण कम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना-चांदी महंगा हो जाता है। चीन और अन्य प्रमुख बाजारों से आई सुस्त मांग, खासकर सोलर पैनल और बैटरियों जैसे उद्योगों में चांदी की खपत घटने से चांदी की कीमतों में सोने की तुलना में और भी तेज गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें