फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर डाकघर घोटाला मामला, मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह गिरफ्तार, आकांक्षा की रिपोर्ट पर कार्रवाई

Tue, 17 Nov 2026 03:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में हुए वित्तीय फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें उसके माता-पिता के खाते में जमा सात लाख रुपये में से चार लाख रुपये अवैध रूप से निकाल लिए थे।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर उप डाकघर घोटाले के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आकांक्षा नामक युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट और दी गई साक्ष्यों के आधार पर की गई है। आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम देकर फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने डाकघर में हुए घोटाले और धांधली को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके माता-पिता के नाम पर डाकघर में कुल सात लाख रुपये जमा किए गए थे, जिसमें से मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह ने फर्जीवाड़ा कर चुपचाप चार लाख रुपये निकाल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें