फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामनगर लूटकांड : भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड, जेल में रची गई साजिश, पांच बदमाशों ने की थी लूट, माल भी बरामद

Wed, 05 Aug 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Shyamnagar Robbery News: श्यामनगर में दो दिन पूर्व शिक्षक शरद चंद्र के घर हुई छह लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित शिक्षक के भतीजे मोनू की रेकी और जेल में रची गई साजिश के आधार पर पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
kanpur loot case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में शिक्षक शरद चंद्र के घर हुई लाखों की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तमंचे और चाकू के बल पर घर में घुसकर छह लाख रुपये की नगदी और माल समेटने वाले शातिरों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना की साजिश पीड़ित शिक्षक के अपने भतीजे मोनू ने रची थी। भतीजे मोनू द्वारा की गई रेकी के आधार पर पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस लूट की साजिश जेल के अंदर रची गई थी।

पुलिस ने लूट का पूरा माल और नकदी भी बरामद कर ली
वारदात के दौरान बदमाशों ने सिर्फ बाइक का ही नहीं, बल्कि ऑटो का भी इस्तेमाल किया था, ताकि किसी को शक न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। देर शाम पुलिस ने इस घटना का आधिकारिक खुलासा करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने लूट गया पूरा माल और नकदी भी बरामद कर ली है।

ये है पूरा मामला
चकेरी के श्यामनगर-सी ब्लॉक में सोमवार को दिनदहाड़े शिक्षक के घर घुसे तीन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 12 लाख की लूटपाट की। तमंचे और चाकू के बल पर चाबी लेकर पांच अलमारियों से गहने, नकदी समेट ले गए। बदमाशों ने घर में करीब 40 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पास-पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद
करीब एक घंटे बाद जब नौकरानी पहुंची तो उसने किचन में बंद मां-बेटे को निकाला। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच की। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश कैद हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया
भल्ला टटियन निवासी शरदचंद्र त्रिपाठी श्यामनगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार करीब 11:45 बजे शरद स्कूल में थे। घर में पत्नी रचना और बेटा देवांश (17) थे। रचना ने पुलिस को बताया कि वह किचन में खाना बना रही थीं। तभी पीछे से आए बदमाश ने इनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बगल के कमरे से देवांश आया तो उसे भी दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। तीनों बदमाशों के चेहरे रुमाल और गमछे से ढके हुए थे।
विज्ञापन

पांच अलमारियां खोलीं, जेवर और नकदी समेट ले गए
बेटे ने एक बदमाश से भिड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने रचना से अलमारियों की चाबी ली। दोनों को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके सामने एक-एक कर सभी पांच अलमारियां खोलीं, जिसमें रखे जेवर और नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें