वीडियो बनाने का दावा, पुलिस जांच में जुटी
मृतक के भाई सोहेल का दावा है कि अस्पताल ले जाते समय सैफ ने बताया था कि इलाके के कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझकर पूरी रात पीटा। परिजनों का यह भी कहना है कि इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया गया, जिसमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपों की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।