फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शुक्लागंज में एसपी ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास, कोतवाली परिसर में बैठक…दिए आवश्यक निर्देश

Sat, 27 Sep 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसपी ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिले खुफिया विभाग सतर्क है। सभी जगहों पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में आई लव मोहम्मद के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान बरेली में बवाल की घटना को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। वहीं, मनोहर नगर में मोहल्ले में रविवार को जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद वहां पुलिस व पीएसी तैनात है। एसपी जेपी सिंह ने पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का अहसास कराया। वहीं, खुफिया विभाग भी सतर्क रही। चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन

बरेली में प्रदर्शन के दौरान बवाल और मनोहर नगर में रविवार को आई लव मोहम्मद के समर्थन में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हंगामा की घटना को लेकर शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही। सुबह एसपी, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ दीपक यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पीएसी के साथ राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित जामा मस्जिद तक पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इसके बाद एसपी ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिले खुफिया विभाग सतर्क है। सभी जगहों पर निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर फोर्स तैनात
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को दोपहर जुमे की नमाज के दौरान काफी पुलिस तैनात रही। यहां चार इंस्पेक्टर, कई दरोगा व दीवान मौजूद रहे। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी व दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें