फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नवीन गंगापुल पर लगा डेढ़ घंटे जाम, फंसी एंबुलेंस…वाहनों की लगी लंबी कतार, राहगीर परेशान

Sat, 27 Sep 2025 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के नवीन गंगापुल पर सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिसका कारण वाहनों को आड़ा-तिरछा करके निकालने की होड़ थी। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुश्किल से निकलवाया।
विज्ञापन
नवीन गंगापुल पर लगा डेढ़ घंटे जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से नवीन गंगापुल पर सुबह 9:30 से 11 बजे तक डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम गंगापुल के मोड़ से पोनी रोड तक पहुंच गया। इस बीच जाम में कानपुर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे किसी तरह से पुलिस ने निकलवाया।

विज्ञापन

वहीं, जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह का समय होने से नौकरीपेशा लोगों व छात्रों को ज्यादा दिक्कत हुई। नवीन गंगापुल पर सुबह यातायात का दबाव बढ़ने पर लोगों ने वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालना शुरू कर दिया। इससे सुबह 9:30 बजे पुल के मोड़ पर जाम लग गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

एंबुलेंस भी जाम में फंस गई
पुल से पोनी तिराहा होकर पोनी रोड के अंदर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर तक वाहन खड़े रहे, जिससे राहगीरों को उमस गर्मी में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इसी बीच उन्नाव से कानपुर मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को निकलवाते हुए आड़े तिरछे तरीके से घुसे वाहनों को हटवाते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद 11 बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें