Kanpur News: पनकी स्थित आईआईए भवन में श्रम विभाग के सहयोग से श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में लगभग 10 हजार श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्रम विभाग कानपुर के सहयोग से आईआईए भवन पनकी में आयोजित किया गया। अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि तीन तक आभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 10 हजार श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य है।
श्रमिकों से अपील की है कि ईएसआई चिकित्सालय पनकी और आईआईए भवन में अपने स्वास्थ्य की जांच कराए। सभी जांच वरिष्ठ और विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। 17 सितंबर से 19 सितंबर तक स्वास्थ्य की जांच होगी। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की पहचान और मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।