संस्कृति, स्वाद और भक्ति का होगा अनोखा संगम
कार्यक्रम स्थल पर एक खास फूड कोर्ट होगा, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस तैयार किया गया है, जिसमें फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट्स और शिव थीम पर आधारित कई स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति शामिल है, जो युवाओं को झूमने पर मजबूर करेगी। इसके अलावा डिवोशनल बीट्स डीजे शिवमय के साथ भव्य साउंड और लेजर शो दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। इस आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर मन और आत्मा को गहराई से छू जाएगी। शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला आध्यात्मिक जागरण है। यह ऐसा अनुभव है जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर जीना चाहेगा।
ये हैं प्रायोजक
इस कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय: हीरल वाह इंडिया मसाले, सस्टेनेबिलिटी पार्टनर: कानपुर नगर निगम, बेवरिज पार्टनर: कोका-कोला बॉटलर एसएलजी और ड्रिवन बाय पार्टनर: किया, एसोसिएट पार्टनर्स: सेक्रेड 111 डिटर्जेंट व पाउडर, पैशन बियॉन्ड इमैजिनेशन, बावर्ची सोयाबीन ऑयल, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मुंशी पन्ना मसाले। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर: ब्लू वर्ल्ड कैसल, आउटडोर पार्टनर: एक्सीलेंट एंटरटेनमेंट, वेन्यू पार्टनर: छत्रपति शाहू महाराज यूनिवर्सिटी, टिकटिंग पार्टनर: डिस्ट्रिक्ट और चैनल पार्टनर: न्यूज प्लस हैं।
शिवोहम भगवान शिव की अनंत चेतना से जुड़ने का एक दिव्य अवसर है। आयोजन में जब पद्मश्री कैलाश खेर अपनी स्वरांजलि देंगे तो वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठेगा। 12 ज्योतिर्लिंगों के वर्चुअल दर्शन की अनूठी पहल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति देगी। यह समस्त शहरवासियों के लिए अद्भुत अनुभव होगा। ऐसे प्रेरणादायी और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हम अमर उजाला परिवार को साधुवाद देते हैं। -डाॅ. उमेश पालीवाल, एमडी, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स
शिवोहम के जरिये शहरवासियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह शिवभक्ति से जुड़ने का सुनहरा अवसर है, जिसे किसी को भी खोने नहीं देना चाहिए। यह आयोजन साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव साबित होगा। शिवोहम भगवान शिव की भक्ति को आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। -अभिषेक मिश्रा, डायरेक्टर, ब्लू वर्ल्ड कैसल