फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 60% दिव्यांगता पर इरादे फौलादी, शिवम ने ऑस्ट्रेलिया में गाड़ा झंडा, वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप में जीते तीन पदक

Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के आयकर अधीक्षक शिवम पाल ने ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर इतिहास रचा है। 60% दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
वर्ल्ड पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शिवम पाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघर्ष, मेहनत और अटूट आत्मविश्वास की मिसाल बने कानपुर के शिवम पाल ने पैरा टेबल टेनिस में शानदार उपलब्धि दर्ज कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऑस्ट्रेलिया स्थित गोल्ड कोस्ट में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से 16 से 18 फरवरी तक हुई वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप 2026 में उन्होंने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

गुजैनी निवासी व आयकर विभाग कानपुर में अधीक्षक पद पर कार्यरत शिवम पाल का जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। मात्र एक वर्ष की उम्र में पोलियो के कारण उन्हें 60 प्रतिशत दिव्यांगता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बचपन में क्रिकेट के शौकीन शिवम ने बाद में टेबल टेनिस को अपना लक्ष्य बनाया और 2017 से इस खेल में गंभीरता से प्रशिक्षण शुरू किया। मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर शिवम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

पैरा ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना
शिवम बताते हैं कि उनकी सफलता में माता-पिता और कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिवम वर्तमान में दिव्यांग खिलाड़ियों की क्लास-सात स्टैंडिंग पोजीशन में खेलते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुई टेबल टेनिस एकल वर्ग की स्पर्धा में रजत पदक जीता, पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक और मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। अब उनका सपना पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन

यह रहीं उपलब्धियां
  • 2022 में इंदौर में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
  • 2023 में नई दिल्ली में हुई खेलो इंडिया पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता।
  • 2023 में कानपुर में हुई प्रथम स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2024 में यूटीटी पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • 2025 में इंदौर में हुई यूटीटी पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें