भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगा आर्शीवाद
भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर पर सुबह से शाम तक भंडारा चलता रहा, वहीं प्रसाद, माला, खिलौनों आदि की दुकानें भी लगीं रही। महिलाओं ने खूब जमकर खरीददारी की। भक्तों ने जलाभिषेक करके बेलपत्र अर्पित कर घर-परिवार की सुख शांति की कामना की। वहीं पतारा, कस्बा स्थित बैजनाथ धाम, सजेती स्थित बिहारेश्वर मंदिर, भीतरगांव के झारखंडेश्वर शिवधाम समेत सभी मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।