22 मोहल्लों मैं घुसा पानी
लगातार जल स्तर बढ़ने से 22 मोहल्लों मैं पानी घुस चुका है, जिसमें कटरी क्षेत्र के तटीय इलाके अधिक शामिल हैं नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्ड भी बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिनके मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है। इसमें मोहल्ला मिश्रा कॉलोनी, रविदास नगर,इंदिरा नगर, शक्ति नगर, अहमदनगर, प्रेम नगर कटरी इलाके शामिल है। हरिहरपुर, फतेह खेड़ा, गोताखोर, चंपापूर्वा, गनी खेड़ा, फट्टे खेड़ा, निहाल खेड़ा केक कटरी इलाके स्थित खेतों में पानी घुस गया है, जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ गई है।