फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्यूबवेल पर मिला गंभीर घायल अज्ञात व्यक्ति, प्रत्यक्षदर्शी बोला- बोतल से खुद पर किया था वार, जांच शुरू

Thu, 12 Nov 2026 10:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक किसान के ट्यूबवेल पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर और लहूलुहान हालत में मिला। प्रत्यक्षदर्शी किसान के अनुसार, पहले से घायल दिख रहे इस व्यक्ति ने दोबारा लौटकर खुद पर बोतल से वार कर लिया।
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर गंभीर हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के ट्यूबवेल पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया है। व्यक्ति ने खुद पर बोतल से वार कर स्वयं को घायल किया है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी किसान शानू कोमल के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह जब वह अपने खेत और ट्यूबवेल की ओर गए तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। किसान ने बताया कि उस व्यक्ति के सिर और हाथ पर पहले से ही चोट के निशान थे। किसान के टोकने पर वह व्यक्ति पहले तो चुपचाप वहां से निकल गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह हाथ में एक बोतल लेकर दोबारा ट्यूबवेल की तरफ लौट आया।

Trending Videos





खुद पर वार कर हुआ लहूलुहान

किसान शानू कोमल जब तक खेत पर उसके पास पहुंचते, उससे पहले ही अज्ञात व्यक्ति ने अपने हाथ में ली हुई बोतल से खुद पर ही वार कर लिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। यह खौफनाक मंजर देख किसान के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिल्हौर भिजवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और अन्य माध्यमों से व्यक्ति की शिनाख्त करने और यह पता लगाने में जुटी है कि वह कहां से आया था और उसने खुद को घायल क्यों किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें