नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय नागरिक रामू कुशवाहा, रिंकू बाजपेई, आनंद साहू, शिनेष कुमार, धीरू पटेल आदि क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।