रविवार से अचानक हो गए थे लापता
परिजनों के मुताबिक, ईबख्श घर के भूतल में अलग-अलग रहते थे, जबकि बेटा अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर निवास करता है। ईबख्श रविवार से अचानक लापता हो गए थे। उनकी काफी तलाश की गई। परिजन उनके भाई के घर भी पहुंचे, जो कुछ दूरी पर रहते हैं, लेकिन वहां भी उनका कोई पता नहीं चला।
तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बेटे से शिकायत की
इसके बाद 10 जून को रावतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवार के लोगों ने रेलवे स्टेशन, अस्पतालों और अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच बुधवार रात घर के आसपास दुर्गंध महसूस हुई। शुक्रवार को तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बेटे से शिकायत के बाद पुलिस को सूचना दी।
नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के नीचे बने कमरे की जांच की। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजे पर हल्का दबाव डाला, तो वह खुल गया। कमरे में ईबख्श का शव नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था और कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था।
चार दिन से नीचे कमरे मे पड़ा था शव
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजन ऊपर हिस्से मे रहते थे मृतक नीचे रहते थे। चार दिन से उनका शव नीचे कमरे मे पड़ा था। बदबू आने पर परिजनो ने घटना कि जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।